img

myanmar earthquake today: शुक्रवार को म्यांमार में बड़ा भूकंप आया। अब तक इसमें एक हजार लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इस बीच अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। आज शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज दोपहर 2.50 बजे म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को म्यांमार में आए भूकंप में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। घायलों की संख्या 2,400 से अधिक बताई जा रही है।

इस विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार के लोगों में भय का माहौल है। इस बीच, शनिवार को भी म्यांमार के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज दोपहर 2.50 बजे म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।

बीते कल को म्यांमार में आए भूकंप का केन्द्र मांडले के निकट था। इसके कारण बैंकॉक, थाईलैंड और म्यांमार में तीव्र भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप से म्यांमार में भारी क्षति हुई है। इसके कारण यहां कई इमारतें ढह गईं।

आज भी महसूस किये गए झटके

म्यांमार के बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता 7.7 थी और इसके बाद कई झटके आए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी। म्यांमार में शनिवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

थाईलैंड में भी भूकंप से नुकसान

इस भूकंप का प्रभाव थाईलैंड में भी महसूस किया गया। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत भूकंप के कारण ढह गई। इमारत के ढहने से आसपास के क्षेत्र में धूल और मलबा फैल गया।

--Advertisement--