img

Up kiran,Digital Desk : साल खत्म हो रहा है, और अब हिसाब-किताब का समय आ गया है। गूगल इंडिया ने अपना सालाना 'रिपोर्ट कार्ड' जारी कर दिया है, जिसमें बताया गया है कि हम भारतीयों ने मिलकर इस साल सबसे ज़्यादा किन फिल्मों और वेब सीरीज़ के बारे में खोजबीन की। यह लिस्ट एक तरह से पूरे देश के एंटरटेनमेंट का 'मूड' बताती है।

तो चलिए, देखते हैं कौन से हैं वो 5 ओटीटी शो, जिन्होंने 2025 में हमारे दिलों और गूगल सर्च बार, दोनों पर राज़ किया।

1. स्क्विड गेम (Squid Game): मौत का खेल, जिसने सबको डराया!
जी हाँ, एक बार फिर इस कोरियन थ्रिलर ने बाज़ी मार ली है। यह कहानी  456 कर्ज में डूबे लोगों की, जो बच्चों वाले खेल खेलकर करोड़ों जीतने की कोशिश करते हैं। पर यहां एक ही नियम है - जो हारा, वो मारा! इस जानलेवा खेल के सस्पेंस और थ्रिल ने भारतीयों को इतना दीवाना बनाया कि यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज़्यादा सर्च किया गया शो बन गया।

2. पंचायत (Panchayat): 'देख रहा है बिनोद'... फुलेरा की कहानी ने फिर जीता दिल!
सचिव जी, प्रधान जी और बिनोद की कहानी कौन भूल सकता है? गांव की भोली-भाली राजनीति और दिल को छू लेने वाले किरदारों के साथ 'पंचायत' का तीसरा सीजन भी हिट रहा। फुलेरा गांव में हुए चुनाव ने इस बार ऐसा माहौल बनाया कि लोगों ने गूगल पर इसके बारे में खूब सर्च किया। और खुशखबरी ये है कि इसका चौथा सीजन भी जल्द ही आने वाला है!

3. बिग बॉस 19: ड्रामा, झगड़ा और सलमान खान का 'वीकेंड का वार'!
यह शो तो हर साल लिस्ट में होता ही है! सलमान खान की होस्टिंग और घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के झगड़े, प्यार और गेम प्लान्स... 'बिग बॉस 19' ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले ही, यह शो गूगल पर सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले शो में से एक बन गया।

4. द बार्ड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood): जब आर्यन खान ने किया डेब्यू!
नेटफ्लिक्स का यह शो एक और बड़ी वजह से सुर्खियों में रहा - इससे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर लेखक और डायरेक्टर अपना डेब्यू किया है। इतना ही नहीं, इसमें खुद शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर जैसे बड़े सितारों ने कैमियो भी किया, जिसने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया।

5. पाताल लोक (Paatal Lok): हाथीराम चौधरी इज़ बैक!
पांच साल के लंबे इंतज़ार के बाद, जब जयदीप अहलावत अपने दमदार किरदार, पुलिस वाले 'हाथीराम चौधरी', के रूप में वापस लौटे तो भौकाल मचना तो तय था। इस बार हाथीराम चौधरी एक हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए नागालैंड पहुँच जाते हैं, और कहानी में ऐसे-ऐसे मोड़ आते हैं कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं। अमेज़न प्राइम के इस शो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली क्राइम-थ्रिलर का बाप कौन है!

तो यह थी 2025 की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट! आपने इनमें से कौन-कौन से शो देख लिए