Up Kiran, Digital Desk: कभी सोचा है कि महंगे और ब्रांडेड कपड़े क्यों जल्दी खराब हो जाते हैं? हम सभी चाहते हैं कि हमारे नए कपड़े लंबे समय तक सही हालत में रहें, लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता। एक ही धोने के बाद कपड़े का रंग फीका पड़ जाता है और उनकी फिटिंग भी बिगड़ जाती है। इस स्थिति में हम अक्सर कपड़े की क्वालिटी को दोषी ठहराते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार हमारी अपनी गलतियों की वजह से कपड़े खराब हो जाते हैं?
केयर लेबल की अहमियत
जब हम नए कपड़े खरीदते हैं, तो उनके अंदर एक छोटा सा केयर लेबल होता है, जिसे हम या तो अनदेखा कर देते हैं या फिर निकाल देते हैं। लेकिन यही लेबल हमारे कपड़ों की देखभाल करने की सही विधि बताता है। इसके अंदर छोटे-छोटे सिंबल होते हैं, जो दरअसल आपके कपड़ों के सही इस्तेमाल और देखभाल की गाइडलाइन होते हैं। आइए, जानते हैं कि इन सिंबल्स को समझकर आप अपने कपड़ों को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
1. कपड़े धोने के सही तरीके
हाथ का निशान: अगर आपको कपड़े के लेबल पर हाथ धोने का निशान दिखे, तो इसका मतलब है कि यह कपड़ा नाजुक है। इसे वॉशिंग मशीन में न डालें, बल्कि इसे हाथ से हल्के हाथों से धोएं।
बाल्टी का निशान: यदि सिर्फ बाल्टी का निशान है, तो आप इसे मशीन या हाथ दोनों तरीके से धो सकते हैं।
क्रॉस के साथ बाल्टी: यदि बाल्टी पर क्रॉस का निशान है, तो इसका मतलब है कि इसे घर पर धोना ठीक नहीं है। इसे केवल ड्राई क्लीन से ही धोवाना चाहिए।
2. कपड़े सुखाने के टिप्स
स्क्वायर और सर्कल: कपड़े के लेबल पर अगर एक स्क्वायर के अंदर सर्कल बना हो, तो इसका मतलब है कि आप इसे मशीन में सुखा सकते हैं।
क्रॉस के साथ स्क्वायर: यदि स्क्वायर के अंदर क्रॉस हो, तो इसका मतलब है कि इसे मशीन में न सुखाएं। इससे कपड़ा सिकुड़ सकता है।
सीधी धूप से बचें: अगर लेबल पर क्रॉस का निशान है, तो इसका मतलब है कि इस कपड़े को सीधी धूप में नहीं सुखाना चाहिए। इसे छांव में सुखाएं।
3. प्रेस करने का तरीका
प्रेस के अंदर एक डॉट: यदि प्रेस के अंदर सिर्फ एक डॉट है, तो इसका मतलब है कि कपड़े को हल्के से प्रेस करें। यह विशेष रूप से नायलॉन और सिल्क जैसे कपड़ों के लिए जरूरी है।
दो या तीन डॉट्स: यदि प्रेस में दो या तीन डॉट्स हैं, तो आप इसे मीडियम से गर्म प्रेस से आयरन कर सकते हैं। यह सामान्य तौर पर कॉटन और लिनेन के कपड़ों के लिए लागू होता है।
क्रॉस का निशान: अगर प्रेस पर क्रॉस का निशान है, तो इसका मतलब है कि उस कपड़े पर गर्म प्रेस लगाना पूरी तरह से मना है, क्योंकि इससे कपड़ा जल सकता है।




