img

सांसद श्री मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में तीव्र गति से विकसित हो रहा आधारभूत ढांचा देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने श्री तिवारी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। दोनों नेताओं ने देश की प्रगति, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की।

श्री मौर्य जी ने उत्तर प्रदेश में संचालित बुनियादी ढांचा, ग्रामीण संपर्क मार्ग, गरीब कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” के मंत्र के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है। इस अवसर पर उन्होंने बिहार सहित पूरे देश में सुशासन एवं विकास के लिए सकारात्मक राजनीतिक वातावरण की आवश्यकता पर भी बल दिया।