Up kiran,Digital Desk : अभिनेता राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर तारीख की घोषणा की और फैंस में उत्साह बढ़ा दिया।
पोस्टर में राम चरण का दमदार अंदाज
नए पोस्टर में राम चरण लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी और खून-धूल से सना रफ-टफ लुक में नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच खड़े उनके किरदार की मास अपील और ताकत को दर्शाया गया है। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “उसके आने की तारीख बदल सकती है, लेकिन उसकी जबरदस्त ताकत और जज्बा नहीं।”
फिल्म का निर्देशन और कास्ट
‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फैन्स के लिए खास मौका
राम चरण हाल ही में जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। इस बीच उनकी फिल्म ‘पेद्दी’ का नया पोस्टर और रिलीज डेट फैंस के लिए खुशियों की खबर बन गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म की हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।




