
क्या आपने कभी सोचा है कि कूड़े में मिली कोई पुरानी वस्तु आपकी किस्मत बदल सकती है? चिली के निवासी एक्सेल हिनोजोसा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसे अपने पिता की पुरानी पासबुक कूड़ेदान में मिली। लेकिन अब हिनोजोसा की किस्मत ने साथ दे दिया है। यह पासबुक 62 साल पुरानी थी और इसमें करोड़ों रुपए थे।
हिनोजोसा के पिता ने 1960-70 के दशक में घर खरीदने के लिए बैंक में लगभग 1.40 लाख रुपये जमा किए थे। यह राशि उस समय बहुत बड़ी थी, लेकिन हिनोजोसा के पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था और परिवार के किसी भी सदस्य को उनके बैंक खाते के बारे में पता नहीं था। कुछ साल बाद घर में कबाड़ ढूंढते समय हिनोजोसा को एक पासबुक मिली। पहले तो उन्हें यह पासबुक बहुत महत्वपूर्ण नहीं लगी, क्योंकि जिस बैंक के पास यह पासबुक थी, वह पहले ही बंद हो चुका था।
एक लाइन ने बदल दी किस्मत
पासबुक की एक लाइन ने हिनोजोसा की किस्मत बदल दी। पासबुक पर एक महत्वपूर्ण संदेश था: राज्य द्वारा गारंटीकृत। इसका मतलब यह था कि यदि बैंक दिवालिया हो गया तो सरकार पैसा वापस कर देगी। यह पंक्ति पढ़कर हिनोजोसा खुश हो गया। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उनके पिता की मेहनत की कमाई उन्हें लौटा देगी। लेकिन जब उन्होंने सरकार से पैसे मांगे तो सरकार ने इनकार कर दिया।
पिता की बदौलत मिले 9 करोड़
हिनोजोसा ने हार नहीं मानी और कानूनी रास्ता अपनाया। उन्होंने अदालत में दावा किया कि यह पैसा उनके पिता का है, जिन्होंने बड़ी मेहनत से इसे बचाया था। अदालत ने सरकार को आदेश दिया कि वह ब्याज सहित हिनोजोसा को धनराशि लौटा दे। इसके बाद सरकार ने 1.2 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) की राशि वापस करने का फैसला किया। इस निर्णय ने हिनोजोसा को एक पल में करोड़पति बना दिया।
--Advertisement--