मध्य प्रदेश में वोटिंग के बीच फायरिंग, वोट डालने जा रहे शख्स को मारी गोली

img

2024 इलेक्शन के तीसरे फेज की वोटिंग आज सवेरे सात बजे से शाम को छह बजे तक होगी। तो वहीं मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।

इस फेज में तीन दिग्गजों- शिवराज सिंह चौहान, महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजा दिग्विजय सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजगढ़ सीट पर दिग्विजय सिंह और रोडमल नागर आमने सामने है। गुना सीट पर भारतीय जनता पार्टी सिंधिया और कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह एकदूजे को टक्कर दे रहे हैं। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं।

इसी कड़ी में मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, भिंड में वोट डालने जा रहे शख्स को गोली मार दी गई। खून से क्षत-विक्षत स्थिति में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। बुरी तरह जख्मी हुए युवक को ग्वालियर रेफर किया गया है।
 

Related News