img

firing in Ram Mandir: अयोध्या में Ram Mandir की हिफाजत के लिए मुस्तैद विशेष सुरक्षा बल के एक जवान की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। एक दुखद घटना में अयोध्या में Ram Mandir की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा बल के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली कैसे लगी, इसका सटीक कारण अभी किसी को नहीं पता है।

जानकारी मिलने पर आईजी और एसएसपी समेत आला पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि मृतक जवान अंबेडकर नगर का रहने वाला था। आज सवेरे राम जन्मभूमि परिसर में अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि, अभी कुछ भी पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

जवान की मौत की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया। जवान की पहचान शत्रुघ्न विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो करीब 25 साल का था। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे उसके साथियों ने उसे खून से लथपथ हालत में पाया। उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

--Advertisement--