Up Kiran, Digital Desk: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. उनकी आशा है कि उनका वेतन अच्छा बढ़ेगा और वे भविष्य के लिए योजना बना सकेंगे. वहीं, 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है. ऐसे में 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि सरकार ने अभी तक वेतन संशोधन या बकाया राशि के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कब से लागू होगा.
पिछले वेतन आयोगों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है, भले ही आयोग के लागू होने में कुछ समय लगे. इसी तरह पिछले वेतन आयोग भी लागू हुए थे, जब एक आयोग का कार्यकाल खत्म हुआ तो अगले आयोग की शुरुआत उसी दिन से हुई थी.
8वें वेतन आयोग का कब होगा लागू?
नवंबर 2025 में वित्त मंत्रालय ने 8वें वेतन आयोग से अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए 18 महीने का समय दिया था. इसका मतलब है कि सिफारिशें लगभग 2027 के मध्य तक सामने आ सकती हैं. कर्मा मैनेजमेंट ग्लोबल कंसल्टिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य विजन ऑफिसर, प्रतीक वैद्य के अनुसार कर्मचारियों को आधिकारिक लागू तारीख और उनके बैंक खातों में पैसे पहुंचने में देरी के लिए तैयार रहना चाहिए.
उनका कहना था कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने और प्रभावी तारीख में अंतर रहेगा, जैसा कि 7वें वेतन आयोग में हुआ था. उन्होंने उदाहरण दिया कि 7वें वेतन आयोग के तहत जनवरी 2016 से वेतन में वृद्धि की गई थी, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी जून में मिली थी और बकाया राशि का भुगतान बाद में हुआ था. उनके अनुसार, 8वें वेतन आयोग के तहत भुगतान वित्तीय वर्ष 2026-27 में हो सकता है.
8वें CPC के तहत वेतन में कितना बढ़ोतरी हो सकती है?
वेतन में वृद्धि को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन पिछले वेतन आयोगों और मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है. 6वें वेतन आयोग के तहत वेतन में 40% की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, 7वें वेतन आयोग में यह वृद्धि 23 से 25 फीसदी थी, जिसका फिटमेंट फैक्टर 2.57 था.
इसी तरह, 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन में 20% से 35% तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. फिटमेंट फैक्टर 2.4 और 3.0 के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बेसिक सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है.

_458833691_100x75.png)
_1494112735_100x75.png)
_443357729_100x75.png)
_1067153006_100x75.png)