Ruthless lover: झारखंड के खूंटी में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काट दिया और उसे कुत्तों को खिला दिया। ये घटना सुनने में बेहद डरावनी लगती है, मगर यह सच है। खूंटी का ये युवक काफी टाइम से क्षेत्र की एक युवती को डेट कर रहा था और दोनों तमिलनाडु में एक साथ रहते थे।
ये युवक 25 का साल है, तमिलनाडु में कसाई का काम करता था। एक बार वह अपने गांव लौटा और वहां एक दूसरी लड़की से शादी कर ली, मगर उसने अपनी लिव-इन पार्टनर को इसके बारे में नहीं बताया। जब युवती ने खूंटी लौटने की जिद की, तो युवक उसे ट्रेन से वापस ले आया।
खूंटी पहुंचने के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या की योजना बनाई। उसने उसे गांव जाने से पहले रुकने के लिए कहा और फिर गांव में जाकर धारदार हथियार लाया। जंगल में ले जाकर उसने पहले गला दबाकर युवती की हत्या कर दी और उसके शव को पहचानने योग्य न रहने के लिए लगभग 50 टुकड़ों में काट दिया।
हत्या के बाद युवक अपने घर लौट आया, जबकि मृतका की मां अपनी बेटी का इंतजार कर रही थी, क्योंकि युवती ने उसे बताया था कि वह गांव आ रही है। इसी बीच, पुलिस ने एक कुत्ते को देखा जो एक मानव हाथ खा रहा था। जब पुलिस ने जांच की, तो उन्हें और भी मानव अंगों के टुकड़े मिले।
जांच के दौरान पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें युवती का आधार कार्ड और अन्य सामान था। इसके बाद, पुलिस ने मृतका की मां को बुलाया, जिसने सामान की पहचान की और अपने ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का शक जताया। शक के आधार पर पुलिस ने नरेश को अरेस्ट किया, और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, यह कहते हुए कि उसने ही युवती के टुकड़े-टुकड़े किए हैं। युवक को अरेस्ट कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
_1437262943_100x75.png)
_392787418_100x75.png)
_755038197_100x75.png)
_1394623795_100x75.png)
_402420320_100x75.png)