_977930193.png)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीएम मान चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुँच गए हैं। मान बीमारी के चलते छह दिनों से फोर्टिस में भर्ती थे। पिछले शुक्रवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तीन दिन पहले हरियाणा के चीफ मिनिस्टर नायब सिंह सैनी उनसे मिलने फोर्टिस अस्पताल पहुँचे थे। उनके अलावा, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी अस्पताल में चीफ मिनिस्टर से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
अस्पताल से छुट्टी मिलते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। अपने आवास पहुँचते ही सीएम मान ने बाढ़ राहत कार्यों की पूरी जानकारी ली है। बाढ़ राहत कार्यों को लेकर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई गई है।
यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में सभी विभागों के सचिव मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, सभी जिलों के डीसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे। पानी कम होने के बाद सफाई और अन्य राहत कार्यों की योजना की जानकारी साझा की जाएगी।
--Advertisement--