![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2025/01/gate admit card 2025_1750549813.jpg)
gate admit card 2025: आज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। GATE भारत में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। ये IIT, IISc और अन्य मशहूर संस्थानों में M.Tech जैसे कार्यक्रमों में दाखिले का माध्यम है।
आज सुबह 11 बजे GATE 2025 का एडमिट कार्ड gate2025.iitr.ac.in पर जारी किया गया है। यह एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, जो उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति देता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी होती है, और इसे वैध फोटो आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को gate2025.iitr.ac.in वेबसाइट पर जाकर GOAPS पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद अपनी नामांकन ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। इसे डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर लें।
GATE परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को दो सत्रों में कराई जाएगी। सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।