_2089423814.png)
Up Kiran, Digital Desk: बिहार की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने न केवल अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को "घटिया इंसान" कहकर निशाना बनाया, बल्कि कुछ ही देर बाद अपनी पोस्ट डिलीट भी कर दी।
सोशल मीडिया से आई सियासी भूचाल
18 सितंबर को एक्स (पहले ट्विटर) पर रोहिणी ने जो पोस्ट किया, वह सीधा संकेत था कि पार्टी के अंदर कुछ गंभीर खटपट चल रही है। पोस्ट हटाने के बावजूद, उसका असर रुकने वाला नहीं था। इसके बाद रोहिणी ने 58 से अधिक राजनीतिक हस्तियों को अनफॉलो कर दिया।
राजद के सभी प्रमुख नेताओं को हटा दिया गया, जिनमें खुद उनके पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव भी शामिल हैं।
सभी पारिवारिक तस्वीरें डिलीट करके उन्होंने अपनी एक सोलो फोटो लगाई।
अब सिर्फ 3 फॉलोइंग – वो भी गैर-राजनीतिक!
जहां पहले रोहिणी 61 लोगों को फॉलो कर रही थीं, अब वह केवल तीन गैर-राजनीतिक लोगों को फॉलो कर रही हैं। इससे ये अटकलें तेज़ हो गई हैं कि वह अब पार्टी की परंपरागत राजनीति से खुद को अलग कर सकती हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट भी हुआ प्राइवेट
18 सितंबर को दिनभर के लिए उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट मोड में कर दिया था। यह कदम राजद के अंदर उनके रिश्तों की वर्तमान स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।