
Argentina heavy rain: अर्जेंटीना में भारी बारिश हुई है। यहां बारिश के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लापता हैं। अफसरों ने रविवार (9 मार्च) को यह जानकारी दी। अफसरों ने बताया कि शुक्रवार को बाहिया ब्लैंका शहर में शुरू हुई बारिश के कारण आई बाढ़ में लोग बह गए। इसके अलावा, बचाव दल दो लड़कियों सहित कई लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव दल ने अब तक राजधानी ब्यूनस आयर्स के दक्षिण में स्थित शहर से 1,450 से अधिक लोगों को निकाला है। निकाले गए लोगों में स्थानीय अस्पतालों के मरीज भी शामिल थे।
हाल के दिनों में बाहिया ब्लैंका में लगभग 300 मिमी वर्षा हुई है, जबकि मासिक औसत 129 मिमी है। अगले 72 घंटों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। अफसरों ने बताया कि शुक्रवार को मरने वालों की संख्या 10 थी जो रविवार को 16 तक पहुंच गई।
महापौर कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि और अधिक लोगों के हताहत होने की सम्भावना है। इस शहर की जनसंख्या तीन लाख पचास हजार है। यह शहर राजधानी ब्यूनस आयर्स से 600 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह संभव है कि लापता लड़कियां बाढ़ के पानी में बह गईं हों। सड़कों पर तेज बहाव वाले पानी में वाहन फंस जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
मात्र 8 घंटों में लगभग 400 मिमी बारिश
प्रांतीय सुरक्षा मंत्री जेवियर अलोंसो के अनुसार, बारिश शुक्रवार सुबह शुरू हुई। इस दौरान महज 8 घंटे में करीब 400 मिमी बारिश हुई। यहाँ साल भर बहुत बारिश होती है। शनिवार को बुलरिच और रक्षा मंत्री लुईस पेट्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा।