img

हिमाचल के शिमला में मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप बड़े हादसे का शिकार हो गई। इस एक्सीडेंट में 6 मजदूरों की मौत हो गई और घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए हैं, पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घायलों का सुन्नी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में मारे गए लोग मजदूर हैं। शिमला एएसपी नवदीप सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुन्नी शहर राजधानी शिमला से 50 किलोमीटर दूर मंडी जिले की सीमा पर स्थित है। हादसा स्यूंई के कादरघाट में हुआ। यहां एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कुल 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायलों ने सुन्नी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। हादसा सोमवार सुबह हुआ। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा आज सवेरे सात बजे सुनी से किंगल को जोड़ने वाली लिंक रोड पर हुआ। पिकअप में चालक समेत 12 लोग कड़ाघाट बाजार जा रहे थे। कादरघाट से कुछ दूरी पर पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया, सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

--Advertisement--