img

Love Story: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर संघर्ष की कहानियाँ सुनी जाती हैं, मगर आज हम आपको सुना रहे हैं एक ऐसे प्यार के बारे में। जिसने न केवल सीमाओं को तोड़ा, बल्कि एक सच्चे रिश्ते की मिसाल भी पेश की। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे और उनकी पत्नी अंजुम खान की, जिनकी प्रेम कहानी ने न केवल लोगों का दिल जीता, बल्कि समाज में परंपराओं को भी चुनौती दी।

संघर्ष और प्यार की कहानी

शिवम दुबे भारतीय क्रिकेट टीम के एक बढ़िया ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 2021 में अंजुम खान के साथ शादी की। अंजुम एक मुस्लिम मॉडल और सोशल मीडिया प्रेसेन्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, शिवम से 6 साल बड़ी हैं। उनके रिश्ते ने न केवल क्रिकेट जगत में बल्कि समाज में भी कई चर्चाएँ बटोरी हैं। खासकर तब जब शिवम की परिवार ने उनकी शादी के लिए सहमति नहीं दी।

शादी से पहले की परिस्थितियों में दुबे ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपने प्यार हासिल किया। अंजुम खान की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हुई है।

हिंदू होने के बवाजूद किया था निकाह

शिवम और अंजुम ने न केवल हिंदू रीति-रिवाज़ से बंधन में बंधे, बल्कि मुस्लिम परंपरा का भी पालन किया। शिवम दूबे को आखिर में निकाह भी पढ़ाया गया। इस निर्णय ने उन्हें सामाजिक मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बना दिया। मगर इस जोड़ी ने अपने प्यार को प्राथमिकता दी और इस स्थिति में एक-दूसरे का साथ दिया।

शादी के एक साल बाद फरवरी 2022 में दोनों ने एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम अयान रखा गया। अयान ने ही उनके जीवन को और भी रंगीन बना दिया है। अब शिवम दुबे एक जिम्मेदार पति और पिता की भूमिका निभा रहे हैं और उनकी पारिवारिक खुशियाँ उनके क्रिकेट करियर के साथ-साथ फल-फूल रही हैं।