img

Up Kiran, Digital Desk: सोचिए कल सुबह पुलिस आपके घर आकर कहे, “सर, आपके नाम पर १५ सिम कार्ड से आतंकियों को पैसे भेजे गए हैं!” ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं है। हर रोज हजारों लोग इसी डर में जी रहे हैं क्योंकि साइबर ठग उनके नाम पर फर्जी सिम निकलवा रहे हैं।

अब सवाल ये है – आपके नाम पर कुल कितने सिम कार्ड चल रहे हैं?

ज्यादातर लोग तो ये भी नहीं जानते कि उनके अलावा कोई और भी उनके नाम से सिम यूज कर रहा है या नहीं। लेकिन अच्छी खबर ये है कि अब सिर्फ २ मिनट में आप पूरा पता लगा सकते हैं।

फर्जी आधार से बन रही हैं लाखों सिम

साइबर अपराधी फेक आधार कार्ड, जाली पता प्रमाण और फोटो लगाकर आसानी से किसी के भी नाम पर सिम कार्ड ले लेते हैं। फिर उस सिम से ऑनलाइन ठगी, ड्रग डीलिंग, धमकी या यहाँ तक कि आतंकी फंडिंग तक कर देते हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने साफ कहा है कि अगर आपके नाम की सिम से कोई गुनाह होता है तो कानूनी कार्रवाई पहले आपको ही झेलनी पड़ेगी, भले ही आपने वो सिम कभी छुआ तक न हो!

सिर्फ 3 स्टेप में पता करें अपने नाम की सभी सिम

1. अपने फोन में गूगल पर सर्च करें – Sanchar Saathi Portal या सीधे https://sancharsaathi.gov.in पर जाएं

2. होम पेज पर “Know Mobile Connections in Your Name” वाले बटन पर क्लिक करें

3. अपना मोबाइल नंबर डालें → कैप्चा भरें → OTP आएगा → OTP डालते ही आपके नाम पर चल रही सारी सिम की लिस्ट खुल जाएगी

अगर कोई नंबर आपको संदिग्ध लगे या जो आपने कभी यूज ही न किया हो, उसी पोर्टल पर “Report” का बटन दबाकर तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं। पुराना नंबर जो अब यूज नहीं करते, उसे भी यहीं से बंद करवाएं।