Up Kiran, Digital Desk: अरेराज थानाध्यक्ष (मोतिहारी) प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि गुंजा देवी को दिल्ली से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया गया है। दोनों को लेकर पुलिस टीम मोतिहारी लौट रही है। कोर्ट में बयान दर्ज होगा और सच्चाई सामने आएगी। प्रेमी भी गुंजा के गांव का ही रहने वाला है।
चार महीने से जेल में बंद है बेकसूर पति
रंजीत कुमार पिछले चार महीनों से जेल में बंद है। उसकी शादी हरसिद्धि के कृतपुर मठिया की गुंजा देवी से हुई थी। 3 जुलाई 2025 की रात झगड़ा हुआ और आधी रात को गुंजा घर से निकल गई। रंजीत ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। दो दिन बाद गुंजा के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर आवेदन दे दिया। पुलिस ने रंजीत पर दबाव बनाया तो उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तब से वह बंद है।
पहले मोबाइल पर रहस्यमयी बातें फिर गायब
शादी के बाद से गुंजा किसी अज्ञात नंबर पर घंटों बात करती थी। परिजनों को शक था लेकिन सबूत नहीं थे। रात में झगड़ा करके निकलने के बाद उसने पूरा खेल रच दिया। परिवार की मदद और सर्विलांस की बदौलत दिल्ली में उसका पता चला। वहां वह खुशी-खुशी प्रेमी के साथ रह रही थी।
फर्जी हत्या केस में फंसाने का नया तरीका?
यह मामला बिहार में एक नया ट्रेंड दिखा रहा है जहां पत्नी या पति गायब होकर दूसरे पक्ष को हत्या के झूठे केस में फंसाते हैं। रंजीत जैसे कितने लोग बिना गुनाह जेल काट रहे हैं यह सोचने वाली बात है। अब गुंजा के कोर्ट में बयान के बाद रंजीत को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
_292144209_100x75.jpg)
_778085458_100x75.jpg)
_1227935792_100x75.png)
_1930988189_100x75.png)
_1730431686_100x75.jpg)