img

Up Kiran, Digital Desk: भारत को आखिरकार वनडे क्रिकेट में नया लीडर मिल गया है। शुभमन गिल अब भारत के 27वें वनडे कप्तान होंगे और वो 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से कमान संभालेंगे। इस नई जिम्मेदारी के साथ, भारत क्रिकेट के एक नए अध्याय में कदम रखेगा।

रोहित-कोहली की वापसी, क्या यह होगी आखिरी सीरीज?

गिल की कप्तानी से भी ज्यादा सुर्खियों में हैं दो पुराने दिग्गज – विराट कोहली और रोहित शर्मा। दोनों लगभग सात महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। चर्चा ये भी है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद ये दोनों खिलाड़ी वनडे क्रिकेट से विदाई ले सकते हैं। ऐसे में यह सीरीज उनके करियर की आखिरी बड़ी वनडे सीरीज हो सकती है।

क्या शुभमन गिल जड़ेंगे कप्तानी डेब्यू पर शतक?

गिल के पास मौका है इतिहास रचने का। अगर वो अपने पहले वनडे कप्तानी मैच में शतक जड़ते हैं, तो वो सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। उन्होंने पहले ही टेस्ट कप्तान डेब्यू में शतक लगाकर इस क्षमता का सबूत दिया है।

रोहित और कोहली ने कप्तानी डेब्यू पर किया था निराश

यहां रोचक बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का कप्तानी डेब्यू खास नहीं रहा था।

कोहली ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाए थे।

रोहित ने 2017 में उसी टीम के खिलाफ 2 रन पर आउट हो गए थे।

गिल के पास है खुद को साबित करने और एक शानदार शुरुआत करने का सुनहरा मौका।

गिल से क्या उम्मीदें हैं?

शुभमन गिल अभी युवा हैं, लेकिन उनका फॉर्म, फिटनेस और मानसिकता उन्हें एक मजबूत कप्तान बनाती है। रोहित के साथ ओपनिंग करने वाले गिल अब उसी खिलाड़ी की जगह लीडरशिप निभाएंगे। यह जिम्मेदारी भारी है, लेकिन उनके पास अवसर भी बड़ा है।