img

हिंद महासागर में इंडियन नेवी का डंका बज रहा है। तीन महीने पहले अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए शिप एमवी रूवेन को 40 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इंडियन नेवी ने बचा लिया है। नेवी ने बताया कि उनके एक्शन के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया। वहीं 17 क्रू मेंबर्स को इंडियन नेवी ने सुरक्षित बचा लिया है।

बता दें कि हाईजैक शिप का क्रू 110 से ज्यादा दिनों से लुटेरों के कब्जे में था। रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करने के लिए युद्धपोत आईएनएस सुभद्रा, ज्यादा ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन चलाने से पहले नौसेना ने समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने को कहा था। मरीन कमांडोज को आदेश दिए गए थे अगर ये लुटेरे सरेंडर नहीं करते तो इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। नौसेना ने ये ऑपरेशन संकल्प के तहत चलाया था।

भारतीय फौज का 15 मार्च शुक्रवार को ही इस जहाज से संपर्क हुआ था। इस दौरान सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने नेवी पर फायरिंग की थी। भारतीय नौसेना ने घटना का एक वीडियो शेयर किया था। नोवी ने बताया था कि 14 दिसंबर को भी समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज एमवी रूबेन को हाईजैक कर लिया था। इस जहाज का उपयोग समुद्र में डकैती करने के लिए कर रहे थे। 

--Advertisement--