img

Up Kiran, Digital Desk: अमेरिका के डलास शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद, तेलंगाना के रहने वाले एक 28 वर्षीय भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह हादसा शुक्रवार को एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर हुआ, जहाँ वह अंशकालिक नौकरी कर रहा था।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रशेखर को सीने में दो गोलियां मारी गईं। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डलास पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और घटना की जांच जारी है।

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे चंद्रशेखर

चंद्रशेखर पोल, जो हैदराबाद के लाल बहादुर नगर के निवासी थे, ने भारत में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) पूरा किया था। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए थे। पढ़ाई के साथ-साथ वे डलास में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी भी कर रहे थे।

उनकी अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। उनके माता-पिता और रिश्तेदारों की हालत बेहद खराब है।

सरकारें आईं मदद के लिए आगे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतक के परिवार के साथ है और चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर भारत लाने में हर संभव मदद दी जाएगी।

रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर तेलुगु में लिखा, "अमेरिका में गोलीबारी में हमारे छात्र की मृत्यु से गहरा दुख हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"