
Champions Trophy 2025 Final: क्रिकेट प्रेमियों की नजरों अब 9 मार्च 2025 पर टिकी हैं क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ एक ट्रॉफी जीतने का नहीं बल्कि प्रतिष्ठा और इतिहास बदलने का मौका भी होगा। भारत तीसरी बार ये खिताब जीतने के करीब है, लेकिन कीवी टीम का आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड भारतीय खेमे में हलचल मचा रहा है।
न्यूजीलैंड वो टीम रही है जिसने आईसीसी के बड़े मुकाबलों में भारत को कई बार हराया है। 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में क्रिस केर्न्स के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर भारत से ट्रॉफी छीन ली थी। तो वहीं WTC 2021 फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी उसी कहानी को दोहरा सकता है। आईये जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में जिससे भारतीय टीम को खतरा है।
भले ही भारत ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को हराया था, लेकिन फाइनल में हालात बिल्कुल अलग होंगे। भारतीय मूल के कीवी ओपनर रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के सबसे बड़े मैच-विनर के रूप में उभरे हैं। अगर फाइनल में रचिन रविंद्र क्रीज पर टिक गए, तो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।