powerful countries list: फोर्ब्स ने दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की 2025 की सूची जारी की है। संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष स्थान पर है, जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। इज़राइल ने दसवें स्थान पर दावा किया है। इस सूची का संकलन कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करता है।
ये सूची कई महत्वपूर्ण मापदंडों पर आधारित है, लेकिन भारत जैसे विशाल जनसंख्या, चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को इसमें शामिल न किए जाने से कई सवाल और बहसें छिड़ गई हैं। फरवरी 2025 तक भारत सबसे शक्तिशाली देशों के संकलन में 12वें स्थान पर है।
दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की फेहरिस्त
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
2. चीन
3. रूस
4. यूनाइटेड किंगडम
5. जर्मनी
6. दक्षिण कोरिया
7. फ्रांस
8. जापान
9. सऊदी अरब
10. इजरायल