img

तेल बेचने वाली कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अब 101.50 रुपये बढ़ गए हैं। ये नई दरें आज से प्रभावी हैं। बेशक नवंबर महीने के पहले ही दिन महंगाई की मार पड़ी है।

इस कीमत बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1833 रुपए हो गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये का इजाफा हुआ था।

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

जानकारी के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपए, कोलकाता में 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 929 रुपये, मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 902.5 रुपये है, जबकि चेन्नई में यह कीमत है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 918.5 रुपये है।

 

--Advertisement--