img

Up kiran,Digital Desk : गुरुवार, 5 फरवरी को इंस्टाग्राम में अचानक तकनीकी खराबी आई, जिससे दुनियाभर के हजारों यूजर्स प्रभावित हुए। इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर डेस्कटॉप और ब्राउजर यूजर्स पर देखा गया, जिन्हें लॉगइन करने और फीड लोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शिकायतों का आंकड़ा

ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे तक करीब 10,000 से अधिक यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने अभी तक इस तकनीकी खराबी का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया।

वेबसाइट पर सबसे ज्यादा असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आउटेज मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों पर दिखी। ब्राउजर वर्शन में लॉगइन एरर और “सॉरी, समथिंग वेंट रॉन्ग” जैसे मैसेजेस दिखे। धीरे-धीरे समस्या कम हुई और शिकायतें घटने लगीं।

X पर वायरल हुए मीम्स

यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने पर अपनी शिकायतें X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर कीं। कुछ लोगों ने मजाक भी किया कि इंस्टाग्राम बंद होते ही सबसे पहले लोग यह देखने भागते हैं कि क्या सबका एप बंद हुआ है।

अकाउंट सस्पेंशन की चिंता

3 फरवरी से कुछ यूजर्स ने शिकायत की कि उनके अकाउंट बिना वजह सस्पेंड किए जा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा, फिर भी नोटिस मिल रहा है।

सोशल मीडिया उपाय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर यूजर्स ने कुछ उपाय साझा किए, जैसे एप डिलीट करके रीइंस्टॉल करना या ब्राउजर में प्राइवेट मोड से लॉगइन करना।

पिछले साल के बड़े आउटेज

2025 में इंटरनेट और क्लाउड सेवाओं में कई बड़े आउटेज देखे गए:

Amazon Web Services (AWS): 20 अक्टूबर 2025 को 15 घंटे तक नेटफ्लिक्स, स्नैपचैट और ई-कॉमर्स साइट्स प्रभावित।

Cloudflare: 18 नवंबर को ChatGPT, X और कई वेबसाइट्स ठप।

PlayStation Network (PSP): 7 फरवरी 2025 को 24 घंटे से अधिक डाउन।

Google Cloud: 12 जून को Spotify, Discord, Twitch प्रभावित।

Microsoft Azure: 9 और 29 अक्टूबर को आउटेज से एयरलाइन और व्यवसाय बाधित।

X (Twitter): 10 मार्च 2025 को भारत में 6 लाख से अधिक यूजर्स प्रभावित।

यूट्यूब, स्नैपचैट, WhatsApp, Slack, Spotify जैसी कंपनियों ने भी समय-समय पर तकनीकी खराबी झेली।