
शाखा अध्यक्ष कॉमरेड अखिलेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में एवं शाखा मंत्री कॉम के जी अवस्थी के नेतृत्व में दिनांक 1/5/25 को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन यांत्रिक शाखा सवारी डिब्बा कारखाना, आलमबाग में आयोजित की गई। इस अवसर पर शाखा संरक्षक कॉम अरुण गोपाल मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष कॉम आलोक त्रिपाठी, सहायक मण्डल मंत्री कॉम संजीव मिश्रा, शाखा के समस्त पदाधिकारी, युथ विंग्स, महिला विंग्स, समस्त डेलिगेट एवं सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन सेंटर कॉउन्सिल मेंबर कॉम आदित्य सिंह जी के द्वारा किया गया। विभिन्न सेक्शनो से भारी संख्या में कर्मचारियों ने अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस में सम्मिलित हुए।

शाखा संरक्षक कॉम अरुण गोपाल मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष कॉम आलोक त्रिपाठी एवं सहायक मण्डल मंत्री कॉम संजीव मिश्रा ने मजदूर दिवस पर उपस्थित शाखा पदाधिकारियों एवं कॉमरेड साथियों को सम्बोधित करते हुए काम के घंटे कम करने के लिए संघर्ष करने वाले शिकागो के अमर शहीदों को नमन करते हुए आज के दिन श्रमिकों एवं यूनियनो द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षो एवं उपल्बधियों को स्मरण करती है। यह दिन उपस्थित समस्त कर्मचारियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करती है। अगर प्रशासन हमारे अधिकारों का हनन करती है तो हम एक जुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि NRMU ही एक मात्र संघठन है जो कर्मचारियों के कल्याण व अधिकार के लिए संघर्ष करती है।

शाखा मंत्री कॉम के जी अवस्थी, मण्डलीय ने सम्बोधित करते हुए शिकागो के अमर शहीदों को नमन करते हुए यह दिन मजदूरों एवं श्रमिक वर्गों के उपलब्धि और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को सलाम करती है आज के दिन अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सभी कर्मचारियों के एकजुटता का परिचय देती है आज कारखाने विकट प्रस्थिति से गुजर रही है निजीकरण, निगमीकरण को बढ़ावा दी जा रही, पदों को सरेंडर की जा रही है। आज के दिन सभी कर्मचारी साथी संकल्पित करें की हम एक जुट होकर NRMU को मजबूत करेंगे ताकि कारखाने को विकट प्रस्थिति से बचाया जा सके हम संघर्षो के लिए तैयार रहेंगे किन्तु पदों का सरेंडर नहीं होने देंगे।

शाखा अध्यक्ष कॉम अखिलेश विश्वकर्मा ने सम्बोधित करते हुए शिकागो के अमर शहीदों को नमन करते हुए यह दिन मजदूरों के उपलब्धि को एवं उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद करती है। मजदूर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हितों एवं अधिकारों के लिए सभी कर्मचारी साथी को एक जुट करना है आगे यह भी बताने का कार्य किए की NRMU ही एक मात्र संघठन है जो कर्मचारियों की आवाज है NRMU हमेशा ही कर्मचारियों के कल्याण के लिए संघर्ष किया है आप सभी कर्मचारी साथी अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए NRMU को मजबूत करने का कार्य करें। आज के मजदूर दिवस को सफल बनाने के लिए सभी मण्डलीय पदाधिकारी, शाखा पदाधिकारी, युथ विंग्स, महिला विंग्स, डेलिगेट एवं सक्रिय कार्यकर्त्ता को धन्यबाद देता हूं। अन्य वक्ता के रूप मे सहायक शाखा मंत्री कॉम यदुवीर यादव, उपाध्यक्ष कॉम सुधा भारती , प्रतिनिधि राहुल तिवारी , विष्णु मिश्रा, वैष्णव, रंजय सिंह ने अपनी अपनी शब्दों द्वारा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
--Advertisement--