img

Javelin Throw: नीरज चोपड़ा के नेशनल से लेकर ओलंपिक तक सभी रिकार्ड्स यहां बताए गए हैं। साथ ही इस बात का सबूत भी हैं कि उनको गोल्डन बॉय क्यों कहा जाता है।

टोक्यो ओलंपिक 2020- सात अगस्त 2021 को, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड दिलाया। ये उपलब्धि भारतीय खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।

एशियाई खेल 2018- जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में नीरज ने 88.06 मीटर का भाला फेंक कर गोल्ड मेडल जीता, जिससे उनकी विश्व स्तरीय क्षमता का प्रमाण मिला।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018- गोल्ड कोस्ट में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 86.47 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीतकर भारत का नाम रौशन किया।

नेशनल रिकॉर्ड- 23 जुलाई 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में, नीरज चोपड़ा ने 89.94 मीटर का भाला फेंककर नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.13 मीटर का थ्रो करके नीरज ने सिल्वर मेडल जीता, जो इस प्रतियोगिता में हिंदुस्तान का पहला पदक था।

इन बेहतरीन उपलब्धियों ने नीरज चोपड़ा को विश्व स्तर पर एक प्रमुख भाला फेंक खिलाड़ी बना दिया है और वे भारतीय खेलों में एक प्रेरणादायक हस्ती के रूप में उभरे हैं।
 

--Advertisement--