img

jharkhand news: शनिवार की तड़के एक दुखद घटना में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक बस हजारीबाग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कई यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, सभी घायल यात्री बोकारो के निवासी हैं, जो महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। सुबह लगभग तीन बजे, जब बस हजारीबाग के निकट पहुंची। तो ये एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर के कारण कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी को सूचित किया गया। तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है।

हादसे का शिकार हुए यात्रियों में से कई ने बताया कि वे महाकुंभ में स्नान के बाद लौट रहे थे और ऐसा हादसा होने की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक यात्री ने कहा  हम सभी बहुत खुश थे कि हमने महाकुंभ में भाग लिया, लेकिन अचानक ये बुरी घटना घट गई।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे का कारण क्या था। ट्रक के चालक की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ये आशंका जताई जा रही है कि संभवतः ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ।