img

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज फतेहपुर के होटल रामाडियन में केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे 'ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी' बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री को 'विकसित भारत' की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए धन्यवाद दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर स्थिरता, भरोसे और समृद्धि का विश्वसनीय भागीदार बनकर उभरा है। यह ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारी भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ #MakeInIndia अभियान को नई गति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री जी का सपना की सुदूर इलाकों में PMJSY के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण के घर तक हो पक्का रोड निर्माण हो इस संकलप को पूरा करने में हमारा प्रदेश पिछले चार वर्षों से शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा है। 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए ₹10,000 करोड़ का 'SME Growth Fund' और ₹2,000 करोड़ का 'Self-Reliant India Fund' टॉप-अप घोषित किया गया है । इसके अलावा, 'कॉर्पोरेट मित्रास' के जरिए छोटे शहरों के उद्यमियों के लिए अनुपालन लागत (Compliance Cost) को कम किया जाएगा, खाद्य प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत बनाया जाएगा