img

यूपी किरण डेस्क। लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं। अब शेष दो चरणों के लिए सियासी पार्टियों ने पूरी ताकत लगा दी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है। खरगे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अकेले ही 273 सीटें पार कर जाएगी और इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष के इस दावे के बाद बीजेपी में खलबली मच गयी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक समाचार चैनल से साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कह रहे हैं, वह झूठ है। खरगे ने कहा कि 2014 और 2019 के चुनावों में उन्होंने मनचाही संख्या हासिल कर ली, लेकिन इस बार उनके लिए सत्ता में आना मुश्किल है। वह ुआटार और दक्षिण हर जगह हार रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस बार बीजेपी 400 पार के नारे के साथ मैदान में है। इस नारे पर पलटवार करते हुए खरगे ने कहा कि केरल या तमिलनाडु में बीजेपी का कोई अस्तित्व नहीं है, हो सकता है कि वह यहां-वहां एक या दो सीटें जीत जाएं। इसी तरह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बीजेपी का अस्तित्व नहीं है। हर जगह हमारा पलड़ा भारी है। इसी तरह महाराष्ट्, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा आदि राज्यों में भी हम अच्छा कर रहे हैं। यूपी में भी इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए 273 सीटें चाहिए, लेकिन इस बार हम इससे ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। इसी तरह इंडिया गठबंधन 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगा और हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प पूरा करेंगे। 
 

--Advertisement--