अंतरिक्ष से या ज़मीन से; सोना और प्लैटिनम जैसी कीमती धातुएँ धरती पर कहाँ से आईं, जानें

img

ऐसा बताया जाता है कि सोने की खोज चार हजार ईसा पूर्व मध्य पूर्व और इजिप्ट की प्राचीन सभ्यताओं द्वारा की गई थी। सुमेरियन, मिस्र और बेबीलोनियाई जैसी प्राचीन सभ्यताएँ अपने प्रॉर्थना स्थलों एवं गहनों को सजाने के लिए सोने का इस्तेमाल करती थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कीमती धातु कहां से आई। अंतरिक्ष से या जमीन के अंदर से। तो आईये जानते हैं इसके बारे में.

दावा किया जा रहा है कि जमीन के भीतर दबा सोना धरती की दौलत नहीं है. दुनिया में कई स्थानों पर सोना, प्लैटिनम जैसी कीमती धातुओं की खदानें हैं। खदानों से सोना, प्लैटिनम जैसी बहुमूल्य धातुएँ निकाली जाती हैं।

सोने जैसी बहुमूल्य धातुएँ अंतरिक्ष से उल्कापिंडों के माध्यम से यहाँ आई हैं। सोना जैसी बहुमूल्य धातुएँ अंतरिक्ष से उल्कापिंड के रूप में हमारी धरती पर आईं। साढ़े चार अरब वर्ष पहले पृथ्वी के निर्माण के बाद पृथ्वी के ऊपरी भाग पर ज्वालामुखी और लावा के पहाड़ थे।

ज्वालामुखी और लावा के साथ उल्कापिंड के रूप में धरती पर आईं ये बहुमूल्य धातुएं जमीन में दब गईं। रिसर्च के दौरान दुनिया भर में कई जगहों पर बड़ी मात्रा में ये सोने की खदानें मिल रही हैं।

Related News