img

Bus Full form: रोज लाखों लोग अपने दैनिक जीवन में बसों पर निर्भर रहते हैं। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर जाना हो या कहीं दूर यात्रा करनी हो, बसों का उपयोग हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, हममें से बहुत से लोग इस महत्वपूर्ण यातायात साधन का पूरा नाम कभी नहीं जानते। हम जिस बस में हर दिन सफर करते हैं। आईये जानते हैं बस का पूरा नाम किया है।

आपने कभी यह नहीं सोचा होगा लेकिन "बस" वास्तव में एक शॉर्ट फॉर्म है। ये शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है और इसका पूरा रूप "Omnibus" है।

ये शब्द एक लैटिन विशेषण है जिसका मतलब होता है "सबके लिए"। इसे फ्रेंच में "voiture omnibus" कहते थे, जिसका मतलब होता था - "सबके लिए इस्तेमाल होने वाला वाहन"। यही शब्द समय के साथ शॉर्ट फॉर्म में बदलकर "बस" बन गया, जो आजकल आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

आपको बता दें कि बस सेवाओं का इतिहास बहुत पुराना है। यूरोप में पहली बार बस सेवाएं 1820 के आसपास शुरू की गई थीं, हालांकि उस टाइम बस घोड़ों द्वारा खींची जाती थी। सन् 1882 के आसपास मोटर चालित बस सेवा की शुरुआत हुई और तब से बसों का रंग आकार बदलता गया और यह ज्यादा आधुनिक हो गईं। भारत में बस सेवा का आरंभ 1926 में मुंबई में हुआ था।