_1351898436.png)
Up Kiran, Digital Desk: जब भी दुनिया में अमीरों की बात होती है, तो आमतौर पर अमेरिका और चीन जैसे बड़े देश सबसे पहले दिमाग में आते हैं, क्योंकि ये दोनों मुल्कों की अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी मानी जाती है।
मगर अमीरी के मामले में भारत भी किसी से पीछे नहीं है। अगर दुनिया के सबसे अमीर देशों की बात करें, तो भारत टॉप-5 देशों में शामिल है। क्या आप जानते हैं भारत की सही रैंकिंग क्या है?
द ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, अमीरी के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर अमेरिका में हैं, उसके बाद चीन और फिर जापान का नंबर आता है। भारत इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
रिपोर्ट बताती है कि भारत में 10 मिलियन डॉलर (लगभग 87 करोड़ रुपये) से अधिक संपत्ति वाले 85,698 लोग रहते हैं। दुनिया के कुल अमीरों में भारत के अमीरों की हिस्सेदारी 3.7% है।
वहीं, 10 मिलियन डॉलर से ऊपर की संपत्ति रखने वाले लोगों की संख्या अमेरिका में 905,413, चीन में 471,634 और जापान में 122,119 है। इन अमीरों को अल्ट्रा रिच कहा जाता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या 2028 तक लगभग 50% बढ़ने की संभावना है, जो बढ़कर 93,753 तक पहुंच सकती है।
इसके अलावा, भारत में बिलेनियर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। 2023 के मुकाबले 2024 में बिलेनियर्स की संख्या 12% बढ़कर 191 हो गई है, जो एक साल पहले 165 थी।
--Advertisement--