img

heartbreaking incident: बिहार के भागलपुर के पुलिस लाइन में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां पारिवारिक विवाद में एक पुलिस कांस्टेबल महिला ने सास और दो बच्चों की हत्या कर दी, फिर हत्या से नाराज होकर पति ने महिला को मारा डाला। जिसके बाद ये बात सामने आई है कि इस युवक ने खुद ही अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही कई आला पुलिस अफसरों समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी बक्सर की रहने वाली थी। पंकज कुमार आरा जिले के रहने वाले थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसी बीच दो साल पहले नीटू का तबादला भागलपुर हो गया। तब से यह परिवार यहां सरकारी पुलिस क्वार्टर में रह रहा था। इस बीच जानकारी सामने आई है कि नीतू का पति बेरोजगार है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि जब उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अंत कुछ इस तरह हुआ। मौके से एक नोट भी मिला है। हालांकि, पुलिस फिलहाल सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच कर रही है।

इस मामले में जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। हत्याकांड में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--