_1485109330.jpg)
महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर में एक शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि दूल्हे का CIBIL स्कोर यानी क्रेडिट कार्ड स्कोर कम था। दरअसल, मुर्तिजापुर के दो परिवारों के बीच शादी की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। लड़का और लड़की एक दूसरे को पसंद कर चुके थे और दोनों परिवार शादी की बाकी औपचारिकताओं पर भी सहमत हो गए थे। जैसे ही शादी पक्की होने वाली थी, लड़की के मामा ने अचानक लड़के का CIBIL स्कोर देखने की मांग कर दी।
जब दूल्हे का सिबिल स्कोर चेक किया गया तो सभी हैरान रह गए। रिपोर्ट से पता चला कि लड़के ने कई बैंकों से कर्ज ले रखा था और उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। यह देख लड़की के मामा व परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के मामा ने कहा, "अगर लड़का पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है तो हमारी बेटी का भविष्य कैसे सुरक्षित रह सकता है।"
पहले विवाह के लिए गोत्र, कुंडली, नौकरी और सामाजिक स्थिति जैसी चीजें महत्वपूर्ण मानी जाती थीं, लेकिन अब वित्तीय स्थिरता और सिबिल स्कोर भी महत्वपूर्ण कारक बन गए हैं। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि आज के समय में नौकरी या कमाई ही नहीं, बल्कि रिश्तों में व्यक्ति की वित्तीय प्रबंधन क्षमता भी मायने रखने लगी है।
--Advertisement--