Up Kiran, Digital Desk: लिवरपूल के लिए खेलने वाले पुर्तगाली स्टार फुटबॉलर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनकी मौत से फुटबॉल प्रशंसक सदमे में हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी शादी महज 10 दिन पहले ही हुई थी।
बताया जाता है कि स्पेन में डियोगो जोटा की कार का एक्सीडेंट हुआ है। उनके साथ उनके भाई आंद्रे भी थे। वह भी फुटबॉलर हैं। जोटा ने 10 दिन पहले पोर्टो में अपनी गर्लफ्रेंड रूटे कार्डसो से शादी की थी। उनकी शादी 22 जून को हुई थी। स्पेन के ज़मोरा में उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ है।
पुर्तगाल ने फाइनल में स्पेन को हराकर नेशंस लीग जीती। जोटा इस हालिया टूर्नामेंट में विजेता टीम में थे। जोटा अपने ड्रिब्लिंग कौशल, बेहतरीन फिनिशिंग और फुटबॉल के मैदान पर डिफेंडरों को जल्दी से पछाड़ने की क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लिवरपूल के लिए 123 मैचों में 47 गोल किए हैं, जबकि पुर्तगाल के लिए उन्होंने 49 मैचों में 14 गोल किए हैं।
_1841910312_100x75.png)
_655810091_100x75.jpg)
_466376572_100x75.png)
_754209188_100x75.png)
_1970976388_100x75.png)