Up Kiran, Digital Desk: हर साल दशहरे का पर्व अच्छाई की जीत और बुराई के अंत का संदेश लेकर आता है। रावण पर भगवान राम की विजय हो या महिषासुर पर मां दुर्गा की जीत, ये दिन शक्ति और धर्म के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ खास उपाय करके आप भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं?
आम लोगों के लिए है ये खास दिन
इस दिन लोग भगवान राम, हनुमान जी और मां दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं। घरों में दीपक जलाकर वातावरण को पवित्र किया जाता है। खासकर मुख्य द्वार पर चौमुखा दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति आती है।
शाम के समय शमी वृक्ष और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का भी महत्व है। माना जाता है कि इससे ग्रहों की दशा सुधरती है और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
राशि के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगा शुभ फल
हर व्यक्ति की राशि के अनुसार कुछ छोटे लेकिन असरदार उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दशहरे के दिन अपनाकर देवी-देवताओं की विशेष कृपा पाई जा सकती है:
वृषभ (Taurus) – मां दुर्गा को सौंदर्य सामग्री और मिठाई अर्पित करें।
मिथुन (Gemini) – श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कर्क (Cancer) – इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह (Leo) – दुर्गा कवच का पाठ करने से आत्मबल में वृद्धि होगी।
कन्या (Virgo) – हनुमान जी को पेड़ा और बूंदी का भोग लगाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला (Libra) – 108 बार श्री राम का नाम लें, मन की शक्ति बढ़ेगी।
वृश्चिक (Scorpio) – महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ करें, नकारात्मकता से रक्षा होगी।
धनु (Sagittarius) – राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में स्थिरता आएगी।
मकर (Capricorn) – हनुमान जी को लाल ध्वज अर्पित करें, कार्यों में बाधाएं दूर होंगी।
कुंभ (Aquarius) – गदा चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें, साहस में वृद्धि होगी।
मीन (Pisces) – गुड़हल के फूलों की माला चढ़ाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें, मनोकामनाएं पूरी होंगी।

 (1)_1726925751_100x75.jpg)
 (1)_837851864_100x75.jpg)
_604932874_100x75.jpg)
