img

Mahashivratri 2025: ज्योतिष और हिंदू धार्मिक ग्रंथों में शिव जी की पूजा के नियम बताए गए हैं। इसी प्रकार घर में शिवलिंग रखने के नियम भी बताए गए हैं। आईये जानते हैं कि किस कलर का शिवलिंग रखना घर में शुभ माना जाता है।

हिंदू धर्म के अनुसार कहा जाता है कि सफेद शिवलिंग रखना शुभ होता है। ज्योतिष में प्रत्येक प्रकार के शिवलिंग का अपना महत्व है। क्षत्रिय समुदाय के लिए लाल रंग के शिवलिंग का महत्व है। हिंदू धर्मग्रंथ शिवपुराण के अनुसार घर में शिवलिंग का रंग काला रखना शुभ माना जाता है। ये उल्लेख पहले से प्रचलित वर्ण व्यवस्था पर आधारित है। हालाँकि शिवलिंग की स्थापना अपनी श्रद्धा के अनुसार की जा सकती है।

काला शिवलिंग: काले कलर का शिवलिंग बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे पवित्र और ताकतवर माना जाता है। ये समृद्धि और ब्रह्मांड के अनंतत्व का प्रतीक होता है।

सफेद शिवलिंग: सफेद शिवलिंग भी शुभ माना जाता है। ये शुद्धता और शांतिपूर्ण ऊर्जा का प्रतीक है। सफेद रंग पवित्रता और ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है।

लाल शिवलिंग: लाल रंग का शिवलिंग शक्ति, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। ये सामान्यतः शक्ति और समृद्धि के लिए पूजित किया जाता है।


नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।