img

Up Kiran, Digital Desk: पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 में संशोधन को मंज़ूरी दे दी गई है। आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने ज़मीन का किराया बढ़ा दिया है। किसानों को प्लॉट मिलने तक सालाना 1 लाख रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं, ज़मीन पर कब्ज़ा मिलने के बाद भी ज़मीन मालिक को सालाना 1 लाख रुपये दिए जाएँगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि आज चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 में संशोधन को मंज़ूरी दी गई।

लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 में संशोधन को मंज़ूरी

लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत अधिसूचना जारी होने के बाद पंजीकरण बंद नहीं होंगे। किसान आशय पत्र मिलने के बाद भी इस पर ऋण ले सकते हैं। विकास शुरू होने तक किसान खेती कर सकेंगे, जिसकी आय भी किसान की ही होगी। विकास होने तक किसानों को प्रति एकड़ सालाना पचास हजार रुपए मिलेंगे।

विकास कार्य की शुरुआत में यह राशि ₹1 लाख प्रति एकड़ होगी। विकास कार्य पूरा होने तक ₹1 लाख प्रति एकड़ की दर में प्रति वर्ष 10% की वृद्धि की जाएगी। यदि भूस्वामी व्यावसायिक स्थान नहीं लेते हैं, तो उन्हें बदले में तीन गुना अधिक आवासीय स्थान मिलेगा।

--Advertisement--