img

24 तारीख को परिणीति और राघव की शादी होने वाली है। शादी की सारी तैयारियां फुल स्पीड से चल रही हैं। ऐसे में इनकी शादी भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। क्योंकि ये शादी उदयपुर पैलेस में ग्रैंड लेवल पर हो रही है। मगर क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी कई ऐसे स्टार हैं जिन्होंने शानदार तरीके से शादी की है और राजस्थान के किले में ही की है। ऐसे में आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने राजस्थान में ही शादी की थी और इस सूची में फर्स्ट नाम है रवीना टंडन और अनिल थडानी का।

जी हां, इस लिस्ट में 90 के दशक की मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन का नाम शामिल है। रवीना ने 22 फरवरी 2004 को उदयपुर के जगमंदिर पैलेस में बिजनेसमैन अनिल संग फेरे लिए थे।

कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक कोर्ट में हुई थी। ये 700 साल पुराना है जिसको यहां के चौहानों ने करवाया था। यहां पर भारत की पुरानी विरासत देखने को मिलती है। ये शादी भी बीटाउन की महंगी शादियों में शुमार है।

प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान को ही वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए चुना था। प्रियंका और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शानदार शादी की थी। प्रियंका और निक की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई थी। प्रियंका की शादी ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थी।

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय नील नितिन मुकेश ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान को ही चुना था। नील ने रुक्मिणी सहाय के साथ साल दो हज़ार 7 में उदयपुर के रैडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट में सात फेरे लिए थे। ये शादी भी काफी भव्य तरीके से हुई थी।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा। जी हां, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूरतगढ़ पैलेस में शानो शौकत के साथ शादी रचाई थी। 

--Advertisement--