img

UP Crime News: यूपी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दहेज में 21 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार न मिलने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा पीटने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। एक दिन पता चला कि उसके ससुराल वालों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

विवाहिता ने जब मामले की शिकायत अपनी सास व पति से की तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय नगर थाना क्षेत्र की इस युवती की शादी दो साल पहले कवि नगर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उसके परिवार ने शादी पर 45 लाख रुपये खर्च किए और दहेज के रूप में नकदी, आभूषण, कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक कार दी।

शादी के 15 दिन बाद ही उसके पति ने 5 लाख रुपए की मांग की, जिसे पीड़िता के पिता ने पूरा कर दिया। इसके बाद भी ससुराल वालों की मांग बढ़ती गई और उन्होंने 21 लाख रुपए नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग की।

मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने पिछले वर्ष जनवरी में एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन फिर भी विवाहिता के ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

इस बार पिता के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता कई बार अपने ससुराल गई, लेकिन हर बार हिंसा के कारण उसे अपने माता-पिता के घर लौटना पड़ा।

दिसंबर में जब वह अपने माता-पिता के घर पर थी, तो उसके ससुराल वाले आये और उसकी पिटाई की। उसे मारने का प्रयास किया गया है। ये पीड़िता का आरोप है। परेशान पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।