img

एक स्कूली छात्र के सुसाइड करने का बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यह घटना मध्य प्रदेश के सीधी जनपद का है। सीधी जिले के पदखुरी गांव में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के ने अपने शिक्षक द्वारा अपमानित किए जाने के बाद सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा और उसमें पूरी सच्चाई बताई।

मृतक छात्र ने अपने पिता से शिक्षक को माफ न करने का अनुरोध किया, उसने कई बच्चों का जीवन बर्बाद कर दिया है, उसे अरेस्ट किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बेटे ने पिता से शराब छोड़ने की अपील भी की।

अमित प्रजापति नवोदय विद्यालय चुरहट में आठवीं क्लास में पढ़ता था। 19 दिसंबर को वह क्लास में बैठे थे, तभी एक छात्र ने उन पर चोरी का आरोप लगा दिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ। इसके बाद शिक्षक अजीत पांडे ने कक्षा में अन्य छात्रों के सामने उनका बहुत अपमान किया।

आरोप के अनुसार, शिक्षक ने लड़के के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके माता-पिता को भिखारी कहा। इसके अलावा टीचर ने भी उसकी बहुत बेइज्जती की।

मामले के एक दिन बाद स्कूल प्रबंधन ने लड़के के माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद अमित (14) के पिता उसे स्कूल से घर ले गए. उन्होंने बहुत समझाया और कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ और आगे बढ़ो। मगर अमित कक्षा में हुए अपमान को नहीं भूल सका। इस अपमान को सहन न कर पाने के कारण उसने 2 जनवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित के पिता मिट्टी से ईंट बनाने का काम करते हैं।