img

Up Kiran, Digital Desk: आजकल हर कोई यही सोचता रहता है कि मेहनत तो खूब कर रहा हूं फिर भी बैंक बैलेंस क्यों नहीं बढ़ रहा। घर का खर्चा दिन दूगुना रात चौगुना हो रहा है और ऊपर से मन भी उदास रहने लगा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराइए मत। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे छोटे छोटे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से धन की देवी मां लक्ष्मी खुद आपके द्वार पर दस्तक देने लगती हैं।

सबसे पहला और सबसे आसान उपाय है तुलसी का पौधा। हमारे धर्म में तुलसी को माता का दर्जा दिया गया है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे कहीं भी लगा देते हैं। वास्तु कहता है कि तुलसी हमेशा घर की उत्तर दिशा या फिर पूर्व दिशा में ही लगानी चाहिए। बस इतना कर लीजिए तो घर में सकारात्मकता का प्रवाह शुरू हो जाता है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और धीरे धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

अब बात करते हैं घर के मुख्य द्वार की। यही वो जगह है जहां से लक्ष्मी मां प्रवेश करती हैं। अगर आपका दरवाजा गंदा पड़ा है जूते चप्पल बिखरे हैं या अंधेरा रहता है तो समझ लीजिए आप खुद लक्ष्मी को भगा रहे हैं। रोज शाम को मुख्य दरवाजे पर दो दीये जलाएं। रंगोली बनाएं। तोरण लगाएं। बस इतना सा काम रोज करेंगे तो देखिए कैसे पैसे की आवक बढ़ने लगती है।

एक और गलती जो 90% घरों में होती है वो है पानी का व्यर्थ बहना। वास्तु में पानी को सीधे धन से जोड़ा गया है। नल टपक रहा है टंकी ओवरफ्लो हो रही है या बाल्टी में पानी भरा छोड़ दिया तो समझिए आप अपना पैसा खुद बहा रहे हैं। हर टोंटी बंद करें। पानी बचाएं। ये छोटा सा बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर दिखाएगा।

अंत में घर का मंदिर। बहुत से लोग जगह बचाने के चक्कर में मंदिर दक्षिण दिशा में बना लेते हैं। ये सबसे बड़ा वास्तु दोष है। दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। वहां मंदिर बनाने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और धन हानि होती है। मंदिर हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व में बनवाएं। यही देवताओं की सबसे प्रिय दिशा है।