
ओडिशा के क्योंझर जिले में एक सनसनीखेज घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। एक युवक ने अपने चाचा की कुल्हाड़ी से गर्दन अलग कर दी और फिर उनका कटा हुआ सिर एक बैग में लेकर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी कवि देहुरी को अरेस्ट कर लिया है।
इस वजह के चलते की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, कवि और हरी देहुरी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ये रंजिश उस रात हिंसक रूप ले लिया जब गांव में ‘दांडा नाचा’ नृत्य के कारण लोग व्यस्त थे। कवि ने मौके का फायदा उठाकर अपने चाचा को एक खेत में ले जाकर कुल्हाड़ी से हमला किया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।
थाने में सरेंडर, शव बैग में
कत्ल के बाद कवि ने हरी देहुरी का कटा हुआ सिर एक बैग में डाला और सुकाती पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और अपराध कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आनन फानन कार्रवाई शुरू की और मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्योंझर सदर थाने में कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने जमीन विवाद को कत्ल की वजह बताई। हम मामले की गहन जांच कर रहे हैं। मृतक के भाई अर्जुन देहुरी ने कहा कि कवि और हरी के बीच कई मुद्दों पर झगड़े होते थे। हमें रात में इस भयानक घटना की खबर मिली।