img

Up Kiran, Digital Desk: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अयोध्या दौरे पर पहुंचीं, वो भी तय समय से दो घंटे पहले। दोपहर 3 बजे की बजाय, वह दोपहर 1 बजे ही महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गईं। वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

वित्त मंत्री का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शहर की मेयर गिरीशपति त्रिपाठी और नगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भी स्वागत में शामिल हुए।

होटल में आराम, फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी

एयरपोर्ट से निकलने के बाद वित्त मंत्री अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस स्थित एक होटल पहुँचीं। वहां थोड़े समय के लिए आराम करने के बाद, वे दोपहर 3 बजे बृहस्पति कुंड के लिए रवाना होंगी।

बृहस्पति कुंड में उनका खास कार्यक्रम है, जहां वे दक्षिण भारत की प्रमुख सांस्कृतिक मूर्तियों का अनावरण करेंगी। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे और उनका स्वागत करेंगे।

रामलला के दर्शन और कलाकारों का कार्यक्रम

बृहस्पति कुंड के कार्यक्रम के बाद, निर्मला सीतारमण श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर जाएंगी। वहां वे दक्षिण भारतीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखेंगे और संभवतः उसे संबोधित भी करेंगी।

इस यात्रा के दौरान वित्त मंत्री अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन भी करेंगी। उनके कल दोपहर 2 बजे के बाद दिल्ली लौटने की संभावना है।