img

Up Kiran, Digital Desk: बिहार की नीतीश सरकार ने एनडीए के 9 विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्यमंत्री का पद प्रदान किया है। चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार ने इन सभी विधायकों का चयन किया था, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, जदयू के प्रमुख नेता श्रवण कुमार को सत्तारूढ़ पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। वहीं भाजपा के विनोद नारायण झा उप मुख्य सचेतक होंगे। इसके अतिरिक्त, आठ अन्य विधायकों को सचेतक नियुक्त कर उन्हें राज्यमंत्री का पद दिया गया है। ये नियुक्तियां 15 दिसंबर से प्रभावी मानी जाएंगी।

इन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का पद

कृष्ण कुमार ऋषि

मंजीत कुमार सिंह

राजू तिवारी

सुधांशु शेखर

कुमार शैलेन्द्र

रामविलास कामत

अरुण मांझी

गायत्री देवी

मुख्य सचेतक को कैबिनेट मंत्री और उपमुख्य सचेतक व सचेतकों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इन सभी नेताओं को राज्यमंत्री जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। वहीं श्रवण कुमार पहले से मंत्री पद पर हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।