img

Up Kiran, Digital Desk: सोनम रघुवंशी शादी के बाद खुद ही अपने पति की हत्या की साजिश रच रही थी। वह हत्या की मास्टरमाइंड है। सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाह और चार कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद से यह साजिश रची थी। पुलिस टीम सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। मेघालय पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया था।

सोनम ने अपने परिवार की सहमति से राजा रघुवंशी से शादी की थी, लेकिन वह राज कुशवाह से प्यार करती थी। शादी के बाद सोनम ने राजा को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम की शादी तय होने के बाद भी सोनम रघुवंशी राज से मिलती रहती थी। बताया जाता है कि सोनम राज के लिए कपड़े, महंगी चीजें खरीदती और उसकी जरूरतें पूरी करती।

सोनम और राजा रघुवंशी की शादी में राज भी मौजूद था। सोनम के मंच पर आते ही राज फूट-फूट कर रोने लगे। राज को रोता देख सोनम के घरवालों ने उन्हें ढांढस बंधाया। घरवालों को लगा कि राज साथ काम करने की वजह से भावुक हो गए होंगे। वहीं सोनम ने राज से कहा था कि मैं चाहे किसी से भी शादी कर लूं, लेकिन तुम्हारी गर्लफ्रेंड ही रहूंगी।

शादी के बाद भी सोनम ने राज को पाने के लिए हत्या की पूरी साजिश रची। शादी के बाद उसने हनीमून की योजना बनाई। राजा और सोनम विमान से गए लेकिन सभी आरोपी ट्रेन से गए। सोनम ने खुद टिकट बुक किए। सभी आरोपी 21 मई को गुवाहाटी आए। इसके बाद वे 22 मई को सोनम का पीछा करते हुए शिलांग पहुंचे। 23 मई को उन्होंने राजा की हत्या कर दी।

--Advertisement--