आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-21 स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प से ओतप्रोत रहा। उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम आने वाली पीढ़ियों की अनगिनत बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगा। इससे बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और वे समाज एवं राष्ट्र के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तभी परिवार सशक्त होता है, समाज सशक्त होता है और अंततः राष्ट्र प्रगति के सर्वोच्च शिखर को स्पर्श करता है, उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु निरंतर योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं और नई पीढ़ी को सशक्त, शिक्षित एवं संस्कारित बनाने में अपना योगदान दें। नारी शक्ति वंदन अधिनियम समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाकर राष्ट्र-निर्माण को नई दिशा दे रहा है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पश्चिम से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसोदिया जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम जी एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।




