अब आप घर बैठे ऑनलाइन जान सकते हैं कि आपका मतदान केंद्र कहां होगा, जानिए स्टेप बाई स्टेप

img

देश में जल्द ही लोकसभा इलेक्शन होने वाले हैं। ये इलेक्शन 7 चरणों में होगा। पहला चरण 19 अप्रैल यानि आज से शुरू हो गया इलेक्शन में मतदान करने से पहले जान लें कि आपका मतदान केंद्र कहां है, इससे आपका बहुत टाइम बचेगा और आप समय पर मतदान केंद्र पर पहुंच सकेंगे। आप घर बैठे अपने फोन या लैपटॉप से ​​मतदान केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं। मतदान केंद्र की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। यहां हम देखेंगे कि वेबसाइट और ऐप पर अपना निकटतम मतदान केंद्र कैसे खोजें।

वेबसाइट पर मतदान केंद्र खोजें

  • सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाने के लिए https://voterportal।eci।gov।in/ लिंक पर जाना होगा।
  • अपना ईमेल और फ़ोन नंबर दर्ज करके इस वेबसाइट पर लॉग इन करें
  • अब आपको 'मतदान केंद्र खोजें' विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आपको कुछ महत्वपूर्ण विवरण भरने होंगे जो आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • ऐसा करने पर आपको अपने मतदान केंद्र की जानकारी मिल जाएगी।

फोन ऐप के जरिए मतदान केंद्र की डिटेल ऐसे देखें

वेबसाइट के अलावा आप स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी अपने मतदान केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जानें कि इस ऐप पर मतदान केंद्र कैसे खोजें-

  • सबसे पहले अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद आप इस ऐप को खोलेंगे तो आपको 'अपना मतदान केंद्र ढूंढें' का विकल्प दिखेगा।
  • यहां आपको राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी देनी होगी।
  • अब आप सर्च पर क्लिक करके अपने नजदीकी मतदान केंद्र की जानकारी अपने फोन पर हासिल कर सकते हैं।
Related News