केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में, संगम नगरी प्रयागराज के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में कल, 14 मार्च 2026 से भव्य 'क्षेत्रीय सरस मेला' का आयोजन होने जा रहा है। यह मेला ग्रामीण शिल्पकारों की कला को मंच देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में भजन एवं सुगम संगीत: सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। काव्य पाठ: विख्यात कवयित्री सुश्री अनामिका जैन अम्बर अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से वैचारिक ऊर्जा का संचार करेंगी। कलाकार संगम: लोकप्रिय गायक और अभिनेता श्री मनोज तिवारी एवं श्री रवि किशन अपने विशेष अंदाज़ में सुगम संगीत की प्रस्तुतियां देकर समां बांधेंगे। सूफी संध्या: प्रख्यात गायक श्री कैलाश खेर और उनका दल अपने कालजयी सूफी और सुगम संगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे।
केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर कुछ दिन पूर्व मनोज तिवारी आए थे जहां दोनों नेताओं में बागवानी भी की थी।




